तीरंदाजी में जन्नत ने जीता गोल्ड..गांव में हर्ष

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। यूनाइटेड इंटरनेशनल गेम्स एवं दुबई स्पो‌र्ट्स कांउसिल ने संयुक्त रूप से तीरंदाजी प्रतियोगिता कराई, जिसमें जनपद की बेटी ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। प्रतियोगिता में उसने गोल्ड मेडल जीता है। बेटी की जीत से परिजनों में हर्ष का माहौल है।


राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी ने बताया कि उनके भतीजे जगजीत सिंह बेदी लगभग दस वर्ष पूर्व करोबार के चलते गोवा में जाकर बस गए। उनकी बेटी जन्नत बेदी को बचपन से ही ऑर्चरी (तीरंदाजी) का शौक है। इन दिनों वह गोवा में पढ़ाई के साथ ऑर्चरी का अभ्यास कर रही है। हॉल ही में दुबई में कराई गई इंटरनेशनल प्रतियोगिता में जन्नत ने प्रतिभाग किया। जिसमें उसने अंडर-14 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश, जनपद का नाम रोशन किया है।